खैरथल

विप्र मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम 

जिला टापर चहक जोशी का किया सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा:  विप्र कल्याण समिति जिला खैरथल के विप्र मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम के तहत् विप्र कल्याण समिति के हरसौली  ब्लाक अध्यक्ष रविकांत जोशी और जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा संरक्षक रविन्द्र शर्मा विप्र फाउंडेशन खैरथल अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, किसान नेता टिल्लू शर्मा ने झांड़का निवासी चहक जोशी  पुत्री कुलदीप जोशी के द्वारा बारहवीं विज्ञान विषय में जिला टाप करने पर आज सम्मान किया  चहक जोशी ने 98 अंक प्राप्त कर खैरथल-तिजारा  जिले का नाम रोशन किया है चहक ने बताया कि वो आ.ए.एस बन कर राजस्थान के लोगो की सेवा करना चाहती है  समाज का नाम रोशन करने पर उनके घर जाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया जिला विप्र कल्याण समिति के संरक्षक रविन्द्र शर्मा एवं जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने खैरथल जिले के ब्लांक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया  है कि समाज के मेधावी विधार्थियों का सम्मान किया जाए मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करके समाज भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य का खाका तैयार कर सकता है। विद्यार्थी देश का वर्तमान और भविष्य होते है। इन्हें बेहतर शिक्षा देकर ही हम उन्नतिशील समाज का निर्माण कर सकते है।
 इस दौरान हरसौली ब्लाक अध्यक्ष रविकांत जोशी, किसान नेता टिल्लू शर्मा,बाबूलाल शर्मा सुभाष जोशी,मामचंद जोशी,सुभाष जोशी, गिरीश शर्मा,जयप्रकाश जोशी, मनीष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button