सिंगरौली

बरगवां थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला पकड़ाया, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से खनिज विभाग ने एक ट्रेलर में लदा लगभग 35 टन चोरी का कोयला जब्त किया है। उक्त के संदर्भ में खनिज निरीक्षक कपिलमुनि शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गोंदवाली के बिरान जगह पर एक ट्रेलर कोयला वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 7373 खड़ा था जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया। जिसमें मौके पर पहुंच खनिज,राजस्व, पुलिस के द्वारा संयुक्त जांच की गई। और ऑनलाईन ई खनिज पोर्टल के माध्यम से चेक करवाया गया तो वैध ईटीपी होना नही पाया गया। और न ही मौके पर कोई वाहन चालक या मालिक पाया गया, जिसे लावारिस के रूप में जप्त कर उक्त कोयले से लदा ट्रेलर को बरगवां थाना के सुपुर्दगी में खड़ा कराया गया है। फिलहाल वाहन चालक एवं मालिक अज्ञात है। ट्रेलर रजिस्टे्रशन के माध्यम से वाहन मालिक की तलाश की जा रही है। जिसके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button