गोड्डा

जिला कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी का मनाया गया जन्मदिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में लोकसभा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और केक काटकर जन्मदिन समारोह की शुरुआत की। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी साझा की और राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन व उनके नेतृत्व में देश की प्रगति की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने राहुल गांधी जी के नेतृत्व, उनकी जनसेवा और देश के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है। उनके विचार और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए राहुल गांधी जी के जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यालय को सजाया गया था और माहौल उत्साहपूर्ण रहा। यह आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एकता और उत्साह का प्रतीक बना। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुंदन कुमार ठाकुर, सुमित कुमार बिट्टू, नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी, कार्यलय प्रभारी  सोनी सिंह, सुशीला देवी, जुगनू अली, अभय जायसवाल, श्रीशिर कुमार झा, अंगद कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन इफ्तिखार अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button