मतदान केन्द्रों के नजरी नक्शा एवं Geo-Fencing कार्य हेतु बीएलओ व पर्यवेक्षकों को दी गई तकनीकी प्रशिक्षण
Technical training given to BLOs and supervisors for visual mapping and Geo-Fencing of polling stations

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तालझारी प्रखण्ड में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण मतदान केन्द्रों के नजरी नक्शा (Visual Map), Geo-Fencing, Key Map एवं Co-ordinates निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित था, जिसमें बीएलओ, पर्यवेक्षक, अमीन एवं आवास समन्वयकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पवन कुमार यादव द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव कार्यों में सटीकता व पारदर्शिता बनाए रखने हेतु तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी अनिवार्य है, और यह प्रशिक्षण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके उपरांत प्रशिक्षण सत्र की तकनीकी प्रस्तुति हेल्प डेस्क मैनेजर अरविंद कुमार साहा हेल्प डेस्क मैनेजर अन्तु कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उज्ज्वल कुमार* के संयुक्त सहयोग से संचालित की गई। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों को Geo-Fencing के तहत टर्मिनल सीमा बिंदु चिह्नित करने की प्रक्रिया, सटीक अक्षांश एवं देशांतर (Latitude & Longitude) दर्ज करने, Key Map व डेटा शीट को मैप से कैसे समन्वित किया जाए, इसकी बिंदुवार जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के अंतिम चरण में प्रतिभागियों के सभी तकनीकी शंकाओं का समाधान किया गया। यह संदेह समाधान सत्र* (Doubt Clearing Session) अत्यंत प्रभावी रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सभी बिंदुओं को समझा।



