झुंझुनू

झुंझुनू से नीमकाथाना सीधी रोड़वेज बस सेवा शुरू होने पर किशोरपुरा में ग्रामीणों ने किया चालक और परिचालक का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। झुंझुनू डिपो द्वारा शनिवार को ग्रामीणों की मांग पर झुंझुनू से वाया गुढ़ागौड़जी, चंवरा चौफूल्या, किशोरपुरा, गुड़ा, पौख, खोह, मणकसास, बाघोली होते हुए नीमकाथाना के लिए रोड़वेज बस सेवा शुरू की गई। रोड़वेज बस झुंझुनू से शाम 4:30 बजे चलकर 5:45 बजे किशोरपुरा पहुंची। बस शाम 7 बजे नीमकाथाना पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 6:45 बजे नीमकाथाना से चलकर सुबह 9:00 बजे झुंझुनू पहुंचेगी। जहां सरपंच मोहनलाल सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बस के चालक और परिचालक का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सरपंच मोहनलाल सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोड़वेज बस सेवा नहीं होने से प्राइवेट बस वाले मनमाना किराया वसूलते हैं वहीं सरकार द्वारा रोड़वेज बस में पात्र यात्रियों को किराए में छूट और फ्री यात्रा का लाभ नहीं मिल पाता है। गुरुवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने झुंझुनूं जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में रोड़वेज बस चलाने की मांग उठाई थी जिस पर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने झुंझुनू डिपो मैनेजर को रोड़वेज बस चलाने के लिए निर्देशित किया था। किशोरपुरा सरपंच ने बताया कि हमारे किशोरपुरा गांव के देवेंद्र सिंह उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा के पीए हैं। ग्रामीणों की मांग पर देवेंद्र सिंह ने भी इस रुट पर रोड़वेज बस सेवा को किशोरपुरा गांव से होते हुए चलाने की मांग उप मुख्यमंत्री बेरवा के सामने रखी थी। शनिवार से यह बस सेवा शुरू की गई है जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रामावतार मीणा और देवेंद्र सिंह का आभार जताया। इस दौरान कैलाश शर्मा, भविष्य, लालचंद कुमावत, महेश शर्मा, दिलीप सैनी, दिलीप सिंह शेखावत, महेंद्र गुर्जर, जयसिंह शेखावत सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button