सिंगरौली

कीचड़ युक्त सड़क की जांच करने गए जल निगम वालों की गाड़ी फंसी कीचड़ में

ठेकेदार ने स्कूल जाने वाली सड़क में खोद दिया है गहरा गड्ढा, देवसर के मजौना पलथा टोला मे जल जीवन मिशन के ठेकेदार की मनमानी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। देवसर जनपद के मजौना पंचायत स्थित पलथा टोला में जल जीवन मिशन के ठेकेदार की मनमानी से मोहल्ले वासियों के साथ जल निगम के अधिकारी भी परेशान होते देखे जा रहे हैं दरअसल शनिवार को ग्राम वासियों की शिकायत व सिंगरौली मिरर की खबर पर कीचड़ युक्त सड़क की जांच करने पहुंचे जल निगम के एक अधिकारी की गाड़ी उसी कीचड़ में फंस गई जहां वे जांच करने पहुंचे थे काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से उनका वाहन कीचड़ से बाहर निकल गया, उल्लेखनीय है कि पलथा मोहल्ले में पाइप बिछाने का काम कर रहे ठेकेदार ने स्कूल जाने वाली सड़क में गड्ढा खोद डाला है पिछले दो दिनों तक लगातार हुई बारिश की वजह से सड़क में कीचड़ और पानी भर गया है स्कूली बच्चों सहित मोहल्ले वासियों का आवागवन पूरी तरह से अवरुद्ध हो रहा है , ठेकेदार की मनमानी की वजह से एक ओर स्कूली बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं मोहल्ले वासी भी काफी कठिनाई में है।
जल निगम वालों की गाड़ी भी फंसी उसी कीचड़ में
ग्राम वाशियों ने बताया कि ठेकेदार की मनमानी एवं इस गंभीर समस्या को लेकर जल निगम के अधिकारियों को मोबाइल फोन के माध्यम से अवगत कराया गया था जानकारी मिलते ही स्थल की जांच करने जल निगम के अधिकारी पहुंचे थे तभी उनका भी वाहन उसी कीचड़ में फंस गया ,बताया गया कि किसी तरह से काफी मशक्कत के बाद मोहल्ले वासियों ने उनका वाहन कीचड़ से बाहर निकाला।
सड़क ध्वस्त कर ठेकेदार के कर्मचारी गायब
बताया जाता है कि उक्त मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदने के बाद सड़क ध्वस्त कर ठेकेदार के कर्मचारी गायब हो गए हैं और दो दिनों तक हो रही बारिश की वजह से पूरे सड़क में कीचड़ और पानी भर गया है आवागवन पूरी तरह से बाधित है जबकि उसी मोहल्ले में शासकीय विद्यालय भी है जहां तमाम बच्चे स्कूल जाते हैं , साथ ही मोहल्ले वासी भी उसी रोड से आवागमन करते हैं इन दोनों स्कूली बच्चों तथा मोहल्ले वासियों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो रहा है।
जल निगम के अधिकारियों को दे रहे गलत जानकारी
पाइप लाइन का काम कर रहे ठेकेदार के ऊपर एक और आरोप लगाया जा रहा है बताया जाता है कि जल निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को तत्काल पाइप बिछाकर गड्ढा भरने का निर्देश दिया था लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह एक फोटो भेज कर अधिकारियों से बताया कि काम चल रहा है और उधर ग्रामवासी बता रहे हैं कि कोई काम नहीं चल रहा है समस्या अभी भी यथावत बनी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button