बेतुल

बैतूल आयुष विभाग ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक एवं कर्मचारियों का किया सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिला आयुष कार्यालय बैतूल में रविवार 22 जून को सेवानिवृत्त समस्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह सेवानिवृत्त डॉक्टर एके गवडी के मार्गदर्शन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर योगेश चौकीकर के नेतृत्व और निर्देशानुसार संपन्न किया गया। जिला बैतूल से सेवानिवृत हुए समस्त जिला आयुष अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। समारोह में कुल 25 डॉक्टर एवं 15 कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी डॉक्टर एवं कर्मचारियों को परंपरागत तिलक लगाकर मौली बांधी गई एवं पुष्प गुच्छ और बैंड बाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। समारोह में सभी को शॉल नारियल एवं आयुष विभाग का सम्मान चिन्ह भेंट स्वरूप दिया गया। इस सम्मान समारोह में डॉ.अविनाश गवडी, डॉ.अमोल वर्मा, डॉ.आर.के जैन, डॉ.बी.आर अंबेडकर, डॉ.वासुदेव धोटे, डॉ.प्रहलाद खाड़े, डॉ.संतोष नाग, डॉक्टर एसपी पाटणकर, डॉ. यूबी जाधव, डॉ.हरिओम यादव, डॉ.एमजी डहारे, डॉ. नाना साहेब खाड़े, डॉ.एससी वर्मा, डॉ.एससी शुक्ला, डॉ. सदाशिव मानकर, डॉ.गोवर्धन राठी, डॉ.एचआर बालापुरे, डॉ. साहेबराव बारस्कर, डॉ. गोपाल चोपड़े, डॉ.मानसिंह राजपूत, डॉ.इंद्र कुमार दानखेड़े, डॉ. प्रहलाद वाणे, डॉ.लखन राठौर, डॉ. बीएस चौहान, डॉ. मनोहरलाल टेकचंदानी उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों द्वारा पूर्व अनुभवों को साझा करते हुए जिला आयुष कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button