संकल्प इंस्टीट्यूट में किया गया योग दिवस का आयोजन
योग हमें अपनाना है, स्वस्थ समाज बनाना है : डॉ. इन्द्र जीत सिंह

गाजियाबाद। संकल्प इंस्टीट्यूट दुहाई गाजियाबाद के परिसर में 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज के चैयरमैन डॉ. इन्द्र जीत सिंह ने सभी छात्र, छात्राओं व शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग हर धर्म का हिस्सा है, नमाज पढ़ने का तरीका और बौध धर्म में प्रार्थना करने का तरीका भी योग का ही एक प्रकार है। इसलिए योग को केवल हिंदू धर्म से न जोड़ा जाये, बल्कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर योग को अपने जीवन में लाने प्रयास करना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने पर बल दिया तथा विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने के लिए शपथ दिलवाई। चैयरमैन सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिये तथा छात्र – छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने भारतीय होने का भाव स्वयं में एवं सभी में लाएं इसके लिए निरन्तर प्रयासरत रहें।


