गाजियाबाद
25 जून 2025 को महिला आयोग की सदस्य मोदीनगर व लोनी तहसील में सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें

गाजियाबाद : जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्या डा० हिमानी अग्रवाल गाजियाबाद भ्रमण कार्यक्रम दौरान महिला आयोग की सदस्या दिनाक 25.06.2025 को प्रातः 11.00 बजे तहसील मोदीनगर में महिलाओं से सम्बन्धित मामलों की जनसुनवाई करेंगी व उसके बाद दोपहर 02.00 बजे से तहसील लोनी में महिलाओं से सम्बन्धित मामलों की जनसुनवाई करेंगी । जनसुनवाई कार्यक्रम में इच्छुक महिलायें अपनी शिकायत / समस्या के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होकर सदस्या राज्य महिला आयोग से सम्पर्क कर सकती है। खबर संग्रह विशेष संवाददाता नरेश चंद्र द्वारा । जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर हो सकता है उन शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा।


