बरेली
लाइन फेल होने से 20 से ज्यादा ट्रेनें रुकीं, यात्रियों का निकला पसीना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रेलवे की ओएचई लाइन फेल होने से 20 से अधिक ट्रेनें रविवार को प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को रामपुर-बरेली के बीच नगरिया सादात और बरेली-फरीदपुर के बीच रसोइया के पास ओएचई लाइन फेल होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जिससे बरेली जंक्शन पर यात्री परेशान होते रहे।



