मुरादाबाद

नरेश भारद्वाज बने जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । 23 जून को पत्रकारों की राष्ट्रिय संस्था जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजीव गोयल ने जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है | राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गोयल ने श्री भारद्वाज का मनोनयन पत्र जारी कर उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वह पत्रकारों के हितों के लिए सक्रीय होकर कार्य करते रहेंगे
राष्ट्रीय महासचिव नरेश भारद्वाज ने कहा है कि देश में पत्रकारों व उनके परिवारों की काफी समस्याएं लंबित हैं जिन्हें उचित प्लेटफोर्म पर उठाया जायेगा | इसके अलावा पत्रकारों के वेलफेयर और उनके सामाजिक उत्थान के लिए राष्ट्रीय संस्था सक्रीय होकर कार्य करेगी | पत्रकारों के लिए प्राधिकरणों द्वारा सस्ते दर पर भूखंड एवं मकान पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून एवं पेंशन योजना जैसे अहम् मुद्दे लंबित हैं | जिनको लेकर संस्था पत्रकारों को एक जुट होकर कार्य करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button