मथुरा

कोसिकलां में तेज रफ्तार बस डिवाइडर से कूदी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां में राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लामल पेट्रोल पंप के पास आगरा से दिल्ली की तरफ तेज रफ्तार में जा रही डग्गामार बस हाईवे किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर सर्विस रोड पर कूद गई। बस में लगभग 6 दर्जन से अधिक सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही किसी को चोट नहीं पहुंची। आगरा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस आगरा नहर के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग को पार करते हुए सर्विस रोड पर पहुंच गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से लापता हो गए। यात्री उन्हें खोजकर लाए। उन्होंने दूसरे वाहनों को रुकवाकर यात्रियों को गंतव्य तक रवाना किया। यात्रियों के अनुसार चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button