मेरठ

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

-आईटीआई साकेत एवं कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच वेयरहाउस में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने गुरुवार को आईटीआई साकेत एवं कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की समग्र व्यवस्थाओं, नियंत्रण कक्ष तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं रखरखाव के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था को निरंतर सक्रिय एवं अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू-अधिग्रहण) राजपाल सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button