गोड्डा

अवैध बालू उठाव धड़ल्ले से जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महगामा। जिले में अवैध बालू खनन को लेकर जहां एक ओर सख्ती के दावे किए जा रहे है। वहीं, हनवारा थाना क्षेत्र में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे है। यहां दिन के उजाले में ही बाइक के जरिए अवैध बालू उठाव धड़ल्ले से जारी है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र की विभिन्न नदी घाटों से प्रतिदिन दर्जनों बाइक के माध्यम से बालू निकाला जा रहा है। बालू माफिया बेखौफ होकर नदी से बालू निकालते हैं और उसे आसपास के इलाकों में कम कीमत पर बेच देते हैं। इस पूरे अवैध कारोबार में प्रशासन की निष्क्रियता साफ झलक रही है, जिससे माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में जल संकट गहराने की आशंका है। पर्यावरण पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि हनवारा क्षेत्र में चल रहे इस अवैध बालू उठाव पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button