ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने कोतवाली में दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। गुरुवार को मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवादा निवासी मनोज यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच अमेठी के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र द्वारा कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया कि फेसबुक पर की गई पोस्ट में “गंगाजल, गौमूत्र से साफ पंडितों का मूत फ्री में मिल रहा है” जैसी घोर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जो न केवल ब्राह्मण समाज की गरिमा को ठेस पहुँचाता है, बल्कि समाज में जातीय विद्वेष फैलाने का प्रयास है। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह हमला केवल एक समाज पर नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन संस्कृति की मर्यादा पर है। प्रशासन को बिना विलंब के ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि समाज में सद्भाव और कानून का भय बना रहे।”
मंच की ओर से यह भी कहा गया कि इस प्रकार की पोस्टें समाज में जातीय तनाव उत्पन्न कर सकती हैं, अतः प्रशासन तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करे। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनआंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

