झुंझुनू

एसएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने पर कस्बे में निकाली रैली

थानाधिकारी कस्तूर वर्मा व प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं उदयपुरवाटी। कस्बे में जमात के पास स्थित एसएमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। उदयपुरवाटी थानाधिकारी कस्तूर वर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली विद्यालय परिसर से रवाना होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई वापस विद्यालय परिसर पहुंची जिसमें हाथी पर बैठाकर छात्रों का भव्य अभिनंदन किया गया। रास्ते में जगह-जगह विद्यालय परिवार की तरफ से छात्र-छात्राओं का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।  इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की छात्रा नीतू यादव ने 99% प्राप्त कर झुंझुनू जिला हिंदी मध्यम में टॉप किया है। वही जिग्नेश कुमावत ने 98.17% यास्मीन बानो ने 97.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं घर परिवार का नाम रोशन किया है। सचिव बंशीधर चौधरी, राजेश सैनी व अध्यक्ष रामावतार सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। रैली में सतीश जांगिड़ ,विनोद गुर्जर, महेंद्र सैनी, श्री राम गुर्जर, मुकेश सैनी ,योगेश जांगिड़ ,रितु शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button