अलवर

सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति और वेतन बढ़ोतरी की मांग, 

चेतावनी- 5 दिन में निर्णय नहीं हुआ तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

अलवर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन ने आज नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका को ज्ञापन सौंपते हुए सभी सफाई कर्मियों और जमादारों की डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) बैठक कर पदोन्नति देने, वेतन बढ़ाने और अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिवस के भीतर प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अनदेखी की जा रही है। इस पर नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरूका ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है और समय रहते समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button