असम

असम के कामरूप जिले के जून माह की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : कामरूप जिले के जून माह की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज कामरूप के जिला आयुक्त देव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में अमिनगांव स्थित एकीकृत जिला कार्यालय में आयोजित हुई। आज की बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान–मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘डाटा ड्रिवन हाइपर लोकल इंटरवेंशन’ कार्यक्रम के तहत संस्थान की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कामरूप जिले के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के जरिए प्रशासनिक और अभियंत्रण के स्तर पर स्थानीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाकर, वैज्ञानिक तरीके और व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कैसे कम की जा सकती है, इस पर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में कामरूप के जिला आयुक्त देव कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले महीनों की तुलना में इस माह कामरूप जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि जिले के बार-बार दुर्घटना होने वाले स्थानों पर नियमित रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित कर, दुर्घटना कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर सभी संबंधित संस्थाओं के साथ चर्चा कर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी तरह उन्होंने पूरे जिले में, विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों में, व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, यह भी बैठक में उल्लेख किया। आज की बैठक में कामरूप के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमालिन शुभदर्शिनी, अतिरिक्त जिला आयुक्त गर्ग मोहन दास, परिवहन, सड़क निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button