पाकुड़

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2026 (कक्षा-6) हेतु समय पर करे आवेदन

Apply on time for Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test Session 2026 (Class-6)

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी के लिए चयन परीक्षा के लिए नामांकन को लेकर आवेदन मांगे गये हैं। इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने दी। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2026 (कक्षा-6) के लिए समय पर आवेदन करे। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि आगामी 29 जुलाई 2025 को रात 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कहा कि जिले के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच जन्म लिया हो, वे आवेदन के पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसके लिए विद्यार्थी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से अध्ययन प्रमाण पत्र लेना होगा, जिसे सत्यापित करवाकर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर अपलोड करना होगा। आवेदन किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्वयं के कंप्यूटर से भरा जा सकता है। चयन परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11:30 बजे आयोजित की जायेगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button