बागपत

बड़ौत नगर में आचार्य श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश एवं शोभायात्रा, 

कौशल भवन सभागार का हुआ उद्घाटन

संपूर्ण नगर धर्ममय वातावरण में डूबा, जगह-जगह हुआ आरती-पद प्रक्षालन, कौशल भवन में हुआ प्रवचन और भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बड़ौत। बड़ौत नगर के एचपी पेट्रोल पंप पर परम पूज्य आचार्य श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज का मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री के पावन आगमन पर नगरवासियों में अपार उत्साह देखा गया। उनके नेतृत्व में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़े, नफीरी, बैंड, झांकियां और एरावत हाथी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नवनिर्मित कौशल भवन सभागार तक पहुँची। पूरा नगर दुल्हन की तरह सजाया गया था। जगह-जगह मुनिराज की आरती व पद प्रक्षालन जैन समाज, व्यापारियों व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धा से किया गया।

शहर में आचार्य श्री के भव्य स्वागत एवं आयोजन की समस्त व्यवस्था जैन मिलन बड़ौत द्वारा की गई थी। कौशल भवन सभागार के उद्घाटन का सौभाग्य भी आचार्य श्री 108 नयन सागर जी के पावन करकमलों से सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन उपरांत आचार्य श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा:
“संसार का सबसे बड़ा शत्रु मोह है। जो व्यक्ति मोह और क्रोध को जीत लेता है, वही आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होता है। सच्चा सुख बाहर नहीं, आत्मा के भीतर है। तप, त्याग और संयम ही जीवन का वास्तविक आभूषण हैं।”

प्रवचन के उपरांत भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसकी व्यवस्था राजेश जैन (हरक्यूलिस इंडस्ट्रीज) द्वारा की गई। धर्मसभा में बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैनमंत्री मनोज जैन (पेट्रोल पंप वाले)दिनेश कुमार जैनराजेश जैनधनपाल जैनअंकुर जैन (बूढ़पुर)पुनीत जैनआनंद जैनसंजय जैनअमित जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगरवासियों ने इसे एक ऐतिहासिक धार्मिक अवसर बताया, जो लंबे समय तक जनमानस की स्मृति में अमिट रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button