दिव्यांग एवं बुजुर्गों के बीच उपायुक्त ने किया ट्राई साइकिल का वितरण
The Deputy Commissioner distributed tricycles among the handicapped and the elderly

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट समावेश के अन्तर्गत एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना कार्यक्रम के तहत कृत्रिम अंग का वितरण कार्यक्रम का आयोजन हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार भगत, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा दिव्यांग ओर बुजुर्गों के बीच ट्राई साइकिल वितरण किया गया। ट्राई साईकिल पाकर लाभुक ने सरकार व जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की किरण पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। दिव्यांगजन हमारी सामाजिक संरचना का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सुविधा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करना हमारा दायित्व है। ट्राई साइकिल जैसे साधन उन्हें न केवल गतिशीलता प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बराबरी का अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दिशा में कार्य करते हुए किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रहने दिया जाए। उक्त कार्यक्रम के पश्चात हिरणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रोजेक्ट प्राकृति के तहत उपायुक्त, जिला परिषद, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री टुडु दिलीप, अंचलाधिकारी श्री मनोज कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी टिंकल चौधरी सहित मौजूद थे।



