धनबाद

उपायुक्त ने की सीएम एसओई एवं केजीबीवी के परीक्षाफल व नामांकन की समीक्षा

Deputy commissioner reviewed the results and enrollment of CM SOE and KGBV

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। उपायुक्त आदित्य रंजन ने गुरुवार को जिले के सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्राचार्य व प्रबंधक के साथ परीक्षाफल का विश्लेषण किया तथा नामांकन की समीक्षा की। उपायुक्त ने विद्यालयों में रिक्त सीट पर 10 जुलाई से पहले नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रोजेक्ट इंपैक्ट, परीक्षण सत्र, असेंबली, प्रशिक्षण सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, एडीपीओ श्री आशीष कुमार, एसएसएलएनटी सीएम एस.ओ.ई. की प्राचार्या श्रीमती अंजना महतो, विद्यालय प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह, जिला सीएम एस.ओ.ई. की प्राचार्य श्रीमती नमिता कुमारी, प्रबंधक श्री समी अख्तर, के.जी.बी.वी. से श्रीमती अनिशा कुमारी सिंह उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button