खैरथल

मरीजों को मिले बेहतर सुविधाऐं :किशोर कुमार 

सीएचसी एवं पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने रविवार को सीएचसी ईशरोदा एंव पशु चिकित्सालय ईशरोदा का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से वार्ता कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं एवं डॉक्टर के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनको दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे कार्मिकों से उनके कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश भी दिया।
जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत ईशरोदा स्थित पशु चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली तथा विभागीय अधिकारियों से नियमित टीकाकरण, दवाइयों की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद चिकित्सा कर्मियों से पशुपालकों को समय पर सेवाएं देने के निर्देश दिए और रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव भी दिए।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टर कुमार ने आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ वातावरण हेतु वृक्षारोपण एक आवश्यक कदम है, और इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा, पशुपालन विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button