मुरादाबाद
सचिन गौड़ बने जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ पश्चिमांचल के जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आज जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज जी द्वारा सचिन गौड़ निवासी कानून गोयान मुरादाबाद को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ पश्चिमांचल में मुरादाबाद जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सचिन गौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं नरेश भारद्वाज जी का बहुत आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे पत्रकारों के लिए कुछ काम करने हेतु ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है मैं पूर्ण आश्वाशन देता हूं कि अपने पत्रकार भाईयों के लिए उनके दुख सुख में व अन्य किसी भी समस्या में 24 घंटे तत्पर रहूंगा भविष्य में पत्रकार संगठन को एक सक्रिय रूप देते हुए सरकार से पत्रकारों के लिए लाभकारी योजनाओं की भी मांग उठाऊंगा पत्रकारों का शोषण भी हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा और अपने सभी सम्मानित पत्रकार भाईयों से भी सहयोग करने के लिए अनुरोध करता हूं



