मुरादाबाद

नगर आयुक्त नेताओं की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला मेयर बोले हमसे नहीं ली स्वीकृति 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । मुरादाबाद में खोखा माफिया ने करोड़ों रुपए वसूल कर शहर के फुटपाथों को भेज दिया है ।पूरा खेल स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित करने के नाम पर खेला गया है। फुटपाथों को बेचकर शहर को जाम में झोंकने के इस खेल में मुरादाबाद नगर निगम के कुछ अधिकारियों से लेकर जिम्मेदार नेता तक शामिल हैं हैरानी इस बात की है कि इस पूरे खेल को खुलेआम मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत विकसित किए गए वेंडिंग जोन के नाम पर अंजाम दिया गया है। जबकि इसका मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना वेंडिंग जोन से कोई वास्ता नहीं है।
दरअसल मुरादाबाद शहर में कंपनी बाग और रामगंगा विहार में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना वेंडिंग जोन के अंतर्गत कियोस्क लगवाए गए हैं यह लकड़ी का स्ट्रक्चर है इन्हें लॉटरी के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को आवंटित किया गया है। यहां तक तो बात समझ में जाती है लेकिन इसी योजना की आड़ में नगर निगम के कुछ अधिकारियों द्वारा नेताओं ने मिलकर दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी काशीराम नगर और शहर के दूसरे हिस्सों में भी फुटपाथों पर खोखे रखवा दिए शहर के बाकी हिस्सों में भी यह सिलसिला अभी तक जारी है जबकि वास्तव में इन खोखो का स्मार्ट सिटी परियोजना वेंडिंग जोन से कोई मतलब नहीं है
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बताकर पब्लिक की आंखों में धूल झोंकी जा रही 
मुरादाबाद में सड़क किनारे फुटपाथों पर रखे जा रहे खोखो को एक प्राइवेट व्यक्ति तुषार गुप्ता की ओर से लगाया जा रहा हैं इन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बात कर पब्लिक की आंखों में धूल झोंकी जा रही है जबकि कंपनी बाग और राम गंगा विहार समेत दो तीन जगह पर रखे गए लकड़ी के खोखे के अलावा बाकी शहर में रखे जा रहे खोखो का स्मार्ट सिटी वेंडिंग जोन परियोजना से कोई संबंध नहीं है। लोहे का एक भी खोखा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नहीं लगाया गया है। इन खोखो के जो आवंटन पत्र जारी किए गए हैं वह बिल्कुल अलग है। अवैध रूप से रखे जा रहे ज्यादातर खोखे लोहे के हैं जिन्हें तुषार गुप्ता नाम का ठेकेदार बना कर सड़क किनारे फुटपाथों पर रख रहा है।
लोगो का कहना है कि ठेकेदार तुषार गुप्ता के मानसरोवर वाले खोखो में अकेले 5 खोखे हैं जिन्हें वह 6 – 6 लाख के हिसाब से बोली लगाकर बेचने का आवाहन कर रहा है
क्या कहते हैं मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल 
मुरादाबाद मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल का इन खोखो के विषय में कहना है कि इस तरह के कोई भी खोखे हमारी जानकारी में डालकर नहीं रखे जा रहे है और ना ही नगर निगम से कोई स्वीकृति ली गई है इस विषय में अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह बेहतर बताएंगे उन्हीं की देखरेख में यह होकर रखे जा रहे हैं
खोखा प्रकरण पर नगर आयुक्त मौन 
शहर में काशीराम नगर कॉलोनी गौतम बुद्ध पार्क पर रात ओ रात रखे हुए लोहे के दर्जनों खोखे के बारे में मीडिया ने जब मुरादाबाद नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से प्रश्नन किया कि यह लोहे के खोखे ठेकेदार तुषार गुप्ता किस अधिकार के तहत रख रहा है उसने नगर निगम से कोई स्वीकृति ली या नहीं तो इस पर नगर आयुक्त ने कोई भी जवाब देने से किनारा कर लिया
क्या कहते हैं नगर विधायक
मामले में जब शहर विधायक रितेश गुप्ता से पूछा गया तो उनका साफ कहना है कि इन खोखो के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है इसकी जिम्मेदारी नगर आयुक्त मेयर और अपर नगर आयुक्त की है वो ही बता सकते हैं
क्या कहते हैं अपर नगर आयुक्त 
खोखा मामले में अपर नगर अजीत सिंह का कहना है कि मैं अपनी मर्जी से कोई खोखा नहीं रखवा रहा हूं यह महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की स्वीकृति और आदेश पर ही रखवाए जा रहे हैं हालांकि अनुबंध पत्र दिखाने का वादा करने वाले अपर नगर आयुक्त से अनुबंध पत्र भी दिखाने को कहा गया परंतु वह कुछ नहीं दिखा पाए
ठेकेदार का कहना 
ठेकेदार तुषार गुप्ता कहते हैं कि मैं अपनी मर्जी से कोई खोखा नहीं लग रहा हूं मुझे तो ठेका दिया गया है और नगर आयुक्त की तरफ से स्वीकृति दी गई है तभी मैं खोखे रख रहा हूं
अब तो बात समझ से परे है कि इतने बड़े प्रकरण से मेयर नगर आयुक्त व अन्य नगर निगम के सभी जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ हैं कैसे रह गये क्या ये बात किसी बड़े घोटाले की तरफ इशारा नहीं करती है बाहराल अब देखना यह है कि इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी या फिर स्ट्रीट वैंडर की आड़ में यूं ही गरीबों को लूटने का ये सिलसिला जारी रहेगा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button