अमेठी

स्कूलों को बंद कर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही योगी सरकार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से गांव चलो अभियान के अन्तर्गत बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम जारी है। रविवार को गौरीगंज विधानसभा के अध्यक्ष धर्मराज कोरी ने सेक्टर अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चिलबिली में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों पर संवाद किया और कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी जो भारतीय संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है। बहन सुश्री मायावती जी ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाया और कानून का राज कायम करते हुए सर्व समाज का हित किया। 26लाख नौजवानों को स्थायी नौकरी देकर बेरोज़गारी पर अंकुश लगाने काम किया।आज की सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरियां छीनने का काम कर रही है। पेपर लीक सरकार में नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं।बहन‌ मायावती ने हर गांव में एक किमी दूरी पर स्कूल खोलकर गरीबों के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के इंतजाम किए थे,यह सरकार स्कूलों को बंद कर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने और बी एड,बी टी सी करके बैठे नौजवानों की अध्यापक की नौकरी छीनने का काम कर रही है।
रविवार को बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने जायस और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने बांहापुर सेक्टर में कार्यकर्ताओं के बीच जनसम्पर्क किया और 30जुलाई तक संगठन का काम पूरा करने पर जोर दिया। जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, विधानसभा सचिव राम केवल सरोज आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button