
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ । उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ई रिक्शे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ई रिक्शा चालक सवारियों को छत पर बैठाकर यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। वायरल हुए इस वीडियो का हापुड़ पुलिस ने संज्ञान लेते हुए ई रिक्शा चालक को भी अच्छा खासा सबक सिखाया है। ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शे का 12 हजार 500 सौ रुपए का चालान किया है। पुलिस ने चालान की इस बड़ी कार्रवाई से साफ संदेश दिया है कि हापुड़ की सड़कों पर वाहनों से किसी भी तरह का स्टंट करने या यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपनी के साथ-साथ दूसरे वाहन सवारों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ किसी तरह की कोई रियायत नहीं बरती जाएगी और उनके खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई भी करेगी।



