क्राइममुरादाबाद

मुरादाबाद में नाबालिग की आत्महत्या से हड़कंप, हाल ही में हुई थी अगवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार ने कुछ दिन पहले ही थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को दूसरे समुदाय का युवक चांद बहला-फुसलाकर ले गया है।
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 जुलाई को आरोपी चांद को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था। मेडिकल जांच और किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी थीं। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद किशोरी को उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया गया था।
सुबह जब मां घर लौटी, तो उसने बेटी को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। तुरंत आस-पड़ोस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि मौत फंदे से लटकने के कारण हुई। पुलिस ने मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button