अलवर

जिला कलक्टर ने ग्राम हल्दीना में किया अंत्योदय संबल शिविर का निरीक्षण

लाभार्थियों व आमजन से शिविर में लिया फीडबैक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अधिकारियों को आमजन की परिवेदनाओं का मौके पर ही निराकरण करने के दिए निर्देश
हल्दीना श्मशान घाट परिसर में किया पौधारोपण, श्मशान घाट के विकास के दिए निर्देश
अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आज मालाखेडा क्षेत्र का दौरा कर ग्राम पंचायत हल्दीना में पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडे के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं हल्दीना श्मशान घाट में पौधारोपण कर श्मशान घाट के विकास व ग्राम पंचायत भवन तक सडक के दुरूस्त करने के दिए निर्देश।
जिला कलक्टर ने विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का निरीक्षण कर शिविर में आमजन के किए जा रहे काम का अवलोकन किया। उन्होंने लाभार्थियों एवं आमजन से संवाद कर शिविर में लाभ प्राप्त करने एवं शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी व बीडीओ को निर्देश दिये कि शेष रहे कैम्पों में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखे जिससे आमजन को इन कैम्पों का पूरा लाभ मिल सके। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि शिविर में अधिकाधिक लोगों की परिवेदनाओं पर आवश्यक कार्यवाही कर मौके पर लाभ दिया जावे। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शेष रहे व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
श्मशान घाट में पौधरोपण किया, श्मशान घाट के विकास के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने ग्राम हल्दीना के श्मशान घाट में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष जिलेभर में सरकारी विभागों व आमजन की सामूहिक सहभागिता से वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। इसमें बढचढकर अपना योगदान करें। साथ ही पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी सार-संभाल करें तथा अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम हल्दीना के श्मशान घाट में विकास के प्रस्ताव तैयार करें जिसमें टीनशेड आदि लगाने के कार्य शामिल होवे। उन्होंने निर्देश दिये कि श्मशान घाट व गांव की चारागाह भूमि एवं अन्य थानों पर पौधारोपण करावे। उन्होंने शमशान घाट के सामने वर्षा जल निकासी के स्थाई समाधान हेतु इंटर लोकिंग टाइल्स लगावाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि पंचायत भवन तक जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करावे ।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी  नवज्योति कांवरिया, विकास अधिकारी  राजबाला मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button