मां को धनबाद जाने की बात कहकर घर से निकलाथा युवक पहुंचा गया, परिजनों ने जताई हत्या के आशंका
The young man had left the house telling his mother that he was going to Dhanbad and reached there, family members suspected murder

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा के एक लगभग 21 वर्षीय युवक विवेक कुमार रजक उर्फ लड्डू रजक (पिता- विष्णु रजक, ग्राम व पोस्ट- माटीगढा ) की मौत गया के टनकुपा स्टेशन में एक ट्रेन हादसे में हो गई। बताते चले कि युवक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। युवक का मित्र अनुराग चौहान माटीगढ़ निवासी के साथ माता को बोलकर गया था कि धनबाद जा रहे हैं, वह घर से निकला था, लेकिन वह गया पहुंच गया और गया में यह हादसा हो गया। यह हादसा है या हत्या यह जांच की विषय है। फिलहाल परिजनो को इस घटना में संदेह है। युवक के परिजन इस घटना को साजिश बता रहे हैं। घटना 6 जुलाई 2025 रविवार संध्या 7:00 बजे गया के टनकुप्पा स्टेशन की है। घटना के बाद युवक को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक थी। जिसके बाद उसे गया में मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन माटीगढा से गया के लिए रवाना हो गये हैं । मगध मेडिकल कॉलेज में पुलिस की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इधर परिजनों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि उसका दोस्त उसे धनबाद बोल कर ले गया। युवक गया कैसे पहुंच गया, और गया में उसकी मौत कैसे हो गई? फिलहाल मृत्यु युवक के परिजनों ने बाघमारा थाना को मौखिक रूप से घटना की सूचना दी है।



