सिंगरौली

चिनगी टोला में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ विवाद, तीन घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के चिनगी टोला में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में विष्णु पाण्डेय सहित उनके दो भाईयों को गंभीर चोटे आई हैं। वही घटना के रिपोर्ट पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुये आधा दर्जन आरोपियों को दबोचते हुये गिरफ्तार कर ली है। भारी संख्या में पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गयी थी। स्थिति पूरी तरह से सामान्य बताई जा रही है।
घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पाण्डेय पिता चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी चिनगी टोला ने रिपोर्ट किया कि भाई सोनू उर्फ विष्णु प्रसाद पाण्डेय फोन लगा कर बताया कि ग्राम तेलदह में अय्याज के घर के सामने चिनगो टोला में सरफराज, बबलू, झुरही, इकरार मोहम्मद, समीम, अनवर सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग गाली-गलौज देते हुये लाठी-डण्डे से मारपीट कर हमला कर रहे हैं। इस बात को सुन कर हम दोनों भाई बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन तब तक में हम लोग पर भी हमला बोल दिये थे। इस घटना में विष्णु को चोटे आई हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 191(2), 191(3) एवं 190 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर करीब आधा दर्जन आरोपियो को मौके पर दबोच ली है। घटना स्थल पर बजरंगदल के भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच गये। घटना स्थल पर एसडीओपी मोरवा, टीआई बरगवां समेत भारी संख्या में अन्य पुलिस बल पहुंच स्थिति को नियंत्रण में की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button