बागपत

चातुर्मास मंगल कलश स्थापना व गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

बड़ौत में दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बड़ौत/बागपत : दिगंबर जैन समाज समिति बड़ौत द्वारा बुधवार को चातुर्मास मंगल कलश स्थापना एवं गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य गुरुवर 108 श्री नयन सागर जी मुनिराज के चरणों में श्रीफल अर्पण के साथ हुआ।

झंडारोहण का सौभाग्य संजय जैन एवं हर्षित जैन को प्राप्त हुआ, जबकि पाद प्रक्षालन की सेवा पूर्व मंत्री सुदेश जैन ने संपन्न की।
मुख्य मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य डी.के. जैन व रोहन जैन (सचिव, हाई स्कूल एसोसिएशन) को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि –

“गुरु ही वह शक्ति है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। गुरु हमारे जीवन को दिशा देने वाला भगवान के समतुल्य होता है।”

कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली, खतौली, सरधना, गोहाना, ननौता, शामली, अलीगढ़ सहित अनेक नगरों से श्रद्धालु श्रावकों ने सहभागिता की।

विशेष रूप से कार्यक्रम में प्रवीण जैन, मनोज कुमार जैन, पुनीत जैन, मनोज जैन सम्भव, संजय जैन (अमूल), आदिश जैन (सबगा), राजेश जैन (कढ़ाव), दिनेश जैन (नवकार), पवन जैन (स्वदेशी), अनुराग मोहन, राकेश जैन, प्रवेश जैन, सतीश जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button