जयपुरराष्ट्रीय

थार में दबा ‘काला सोना’ निकालेंगे विदेशी एक्सपर्ट्स

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाड़मेर। थार का रेगिस्तान अब सिर्फ रेत की कहानियों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि धरती के गर्भ में छुपा ‘काला सोना’ दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों को बाड़मेर खींच लाया है। यह पहली मर्तबा है जब एक साथ चार से ज्यादा ग्लोबल कंपनियां, हाईटेक रिग्स, AI तकनीक और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स के साथ रेगिस्तान की तपती जमीन पर क्रूड ऑयल में एक नई इबारत लिखी जाएगी।

बाड़मेर-सांचोर बेसिन में केयर्न ऑयल एंड गैस ने तेल खोज की रफ्तार तेज कर दी है। अब तेल खोज कार्य केवल पारंपरिक तरीकों से नहीं बल्कि AI, डेटा एनालिटिक्स और उन्नत भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस अभियान में चार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कंपनियां तेल व गैस के लिए ड्रिलिंग शुरू करेंगी। इसके साथ ही रूस,कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक भी रेगिस्तान में क्रूड ऑयल खोज में जुटेंगे।

 

अगले 100 दिनों में बाड़मेर आएंगे एक्सपर्ट :

अगले 100 दिनों में थार की धरती पर तेल और गैस की खोज के लिए चार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होंगी, जो थार में उन्नत तकनीक से तेल कुओं की खुदाई करेंगी। अमेरिका की हैलिबर्टन, नैबर्स, बेकर ह्यूजेस और वेदरफोर्ड जैसी विश्वविख्यात कंपनियों को बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। अब ये कंपनियां तेल व गैस उत्पादन से जुड़ी तकनीकी सेवाएं और रिंग उपकरण मुहैया करवाएंगी जिससे एक साथ 200 तेल कुंओ की ड्रिलिंग की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button