
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : दुधानी मैदान दुमका में आयोजित 64 वी सुब्रतो मुखर्जी कप अंतराष्ट्रीय फुटबॉल के प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर 15 बालक वर्ग में गोड्डा की टीम उपविजेता रही। टीम ने लीग मैच साहिबगंज से ड्रॉ खेला जबकि दूसरे मैच भी पाकुड़ के साथ भी ड्रॉ रहा। सेमीफाइनल मैच में गोड्डा ने मेजबान दुमका टीम को 1- 0 से हराया। फाइनल मुकाबले में गोड्डा की टीम का मुकाबला देवघर से हुआ। दोनों टीम निर्धारित समय में गोल नहीं कर पाए किंतु अतिरिक्त समय में देवघर की टीम ने की 1 गोलकर मैच को मैच को जीत लिया। खिलाड़ियों को पारितोषिक फील्ड ऑफिसर सूरज कुमार पांडे ने दिया। गोड्डा जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, ए डी पी ओ अनूप एम केरकेट्टा, ए पी ओ अजय कुमार ने उपविजेता बनने पर खुशी व्यक्त की है। प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय सोरेन, नीरज कुमार, नीरज कुमार सिंह, अनंत कुमार यादव, सुमन कुमार गोड्डा टीम के साथ उपस्थित रहे।



