खैरथल
भगवान शिव की कृपा उसी पर होती है जो भगवान राम का अनुकरण करता है – राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : श्रावण माष के उपलक्ष्य में श्री लइना बाबा सरकार की विशेष अनुकंपा से श्री शिव खाटू श्याम मंदिर समिति के विशेष सहयोग से पुरानी अनाज मंडी खैरथल स्थित श्री शिव खाटू श्याम मंदिर मंदिर प्रांगण में चल रही 9 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा में श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहापुराण कथा के राष्ट्रीय कथा वाचक राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू ने आज दूसरे दिन नारद मोह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा उसी पर होती है जो भगवान राम का अनुकरण करता है। कथा सुनने वालों में पुरानी अनाज मंडी खैरथल स्थित श्री खाटू श्याम जी के मंदिर के अध्यक्ष श्याम सुंदर खण्डेलवाल तथा सैकड़ों की संख्या में माताएं बहनें आज दूसरे दिन भी उपस्थित रहीं।


