अलवर

स्कूली बच्चों को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर । सोमवार को शहर के बी.एल. पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल,नयाबास, अलवर में ऑपरेशन  ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने हेतु, 16 डोगरा रेजिमेंट से कैप्टन उदय ढढवाल अपनी टीम  सुबेदार नेकराम, लांय नायक अंकुश कुमार एवं लांस नायक अभिषेक आदि के साथ विद्यालय पहुंचे। उनकी सम्पूर्ण टीम का स्कूल के सभी बच्चों ने गर्म जोशी से स्वागत् किया। तत्पश्चात कैप्टन उदय ढढवाल ने प्रोजक्टर के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर से सम्बंधित चित्रों को स्क्रीन पर बच्चों को दिखाया। चित्रों का दृश्य बडा ही प्रभावशाली रहा। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमने ऑपरेशन सिंदूर क्यों किया?, क्या कारण था,  किस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर किया गया? पाकिस्तान के किन-2 आतंकवादि कैम्पों को ध्वस्त किया, उनके सम्पूर्ण चित्रों को प्रोजक्टर के माध्यम से स्कूल के बच्चों को दिखाया गया। उन्होंने अपनी आर्मी की वेबसाइट एवं चैनलों के बारे में बताया। जहाँ से स्कूल के बच्चे आर्मी की सही सही जानकारी प्राप्त कर सकतें हंै। उन्होंने जनता के द्वारा इस ऑपरेशन में किए गये सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया और बच्चों को आर्मी ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय परिवार की और से प्रिंसिंपल सुमन बिल्खा, कनन बिल्खा, मुकेश कुमार तिवाडी, प्रमोद मलिक, देवीसिंह, बीना अरोडा एवं  रेण का सहयोग सराहनीय रहा। मंच संचालन सुनील  बिल्खा द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button