सीकर

रींगस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज, सर्वसमाज से सहभागिता की अपील

सीसीए शिक्षण समूह व रोटरी क्लब रींगस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स

सीकर रीगंस।रींगस स्वर्गीय रीता चंद्र सक्सेना की पुण्य स्मृति में आज मंगलवार को सीसीए शिक्षण समूह और रोटरी क्लब रींगस के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कस्बे के भातरों के मोहल्ले स्थित सीसीए शिक्षण संस्थान में प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।

रोटरी क्लब के सह प्रांतपाल डॉ. भंवर सिंह ताखर व अध्यक्ष अर्जुन सिंह लाम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

सीसीए शिक्षण समूह के निदेशक एवं रोटरी क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि इस शिविर में हर वर्ग, हर समाज की सहभागिता रहती है। उन्होंने कहा, “रक्तदान किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, मानव शरीर ही रक्त निर्माण की फैक्ट्री है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान अवश्य करना चाहिए, इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।”

रक्तदान शिविर की सफलता के लिए पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ जाट व डॉ. विनोद गुप्ता के नेतृत्व में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button