सीकर

सेवानिवृत्ति के अवसर पर सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट ने की माता-पिता की मूर्ति स्थापना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। निकटवर्ती ग्राम मियां की ढाणी, जुराठडा रोड निवासी पोखरमल मीणा हाल ही में सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट पद से रिटायर हुए हैं जिन्होंने अपने फार्म हाउस पर अपनी दिवंगत माता भंवरी देवी-पिता समाजसेवी संत सूरजाराम बाबा का मंदिर बनवाकर मूर्तियों का लोकार्पण वीरेंद्र मीणा जिला अध्यक्ष राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर, रतनलाल मूंड पूर्व जिला न्यायाधीश, हरिकिशन खिचड़ पूर्व जिला न्यायाधीश पूर्व सरपंच किशनपुरा के द्वारा किया गया। गौरतलब है कि पोखरमल मीणा ने अपने बाल सखा वीरेंद्र मीणा जिलाध्यक्ष सीकर से राय मशवरा करके बुजुर्गों के प्रति श्रद्धा और सम्मान बढ़ाने की प्रेरणा देने हेतु माता-पिता का मंदिर बनाने का निर्णय लिया। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के जिला कार्यकारणी के सदस्यों वीरेंद्र मीणा जिलाध्यक्ष,शिवलाल गुरारा, प्यारेलाल मीणा, चंद्रशेखर मीणा विनोद कुमार मीणा शेर सिंह मीणा, पूरणमल मीणा, मदनलाल मीणा खाटू का पोखरमल मीणा, बनवारी लाल मीणा कानाराम मीणा, अश्वनी कुमार मीणा, राजकरण सुभाष महेंद्र रामकिशन राम सिंह अभिषेक पप्पू शेखर मनोज देशराज समस्त जुनदिया परिवार ने स्वागत किया। मीणा समाज के लोगों ने एक स्वर में दहेज लेने देने और मृत्यु भोज पूर्णतया बंद करनी हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इस अवसर पर हरबक्श खीचड़ लालचंद खिचड़, मधुराम खीचड़, भंवरलाल कुमावत आलम खान, मुमताज खान, अब्दुल गनी, बशीर खान, मुराद अली, शीशपाल खीचड़, राजेंद्र खिचड़, मदन खीचड़, मोहनलाल खीचड़ पूर्व सरपंच प्रत्याशी, महेंद्र लिढ़ान पूर्व सरपंच, उत्तम कुमार पूर्व सरपंच, कजोड़ मल, सांवरमल मास्टर, रमेश निठारवाल, जगन सिंह निठारवाल, सुरेश निठारवाल, कल्याण सिंह, किशोर सिंह भाटी, प्रभु गढ़वाल, अर्जुन सिंह, हरि लिदान पूर्व सरपंच, भागचंद यादव, नंदू मास्टर, सलीम खान, ओम कुमावत शिशु, प्रभु योगी, मंगल चंद मीणा पलसाना, बीरबल मीना पलसाना, पूरणमल मीणा नयावास, मोहन मीणा, प्रभु नांगल, मनोज श्यामपुरा, मात-शक्ति सहित काफी संख्या लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button