अमरोहा
अमरोहा के मुस्तफापुर जंगल में दिखा तेंदुआ
ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, वन विभाग की टीम पकड़ने में नाकाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले के नौगावा सदात क्षेत्र के मुस्तफापुर जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने गाड़ी में बैठकर तेंदुए का वीडियो बनाया है। तेंदुआ पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। वन विभाग की टीम अभी तक इसे पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया है। इस वजह से किसान जंगल जाने से बच रहे हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, तेंदुआ जंगल में जानवरों का शिकार कर रहा है। लोगों ने वन विभाग से कई बार शिकायत की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। तेंदुए के खतरे को देखते हुए लोग सावधानी बरत रहे हैं।


