झांसी

कॉलेजो में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख 24 जुलाई तक बढ़ी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
झांसी । बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेज में के यूजी पीजी कोर्सेज मैं दाखिला के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़कर 24 जुलाई कर दी गई है । इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है अगस्त के पहले सप्ताह में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी ।
प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर एस पी सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट , महोबा के करीब 380 महाविद्यालय जुड़े है । इनमें संचालित यूजी पीजी पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है जिसकी अंतिम तारीख 15 जुलाई थी ।
दूसरी ओर विश्वविद्यालय कैंपस में यूजी पीजी में कई पाठ्यक्रम ऐसे संचालित हैं जिसमें सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होती है विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई गई है इसलिए 17 जुलाई को प्रवेश कंफर्म होना शुरू होंगे इसके तहत विद्यार्थी मेरिट के आधार पर फीस जमा करके प्रवेश ले सकते हैं इसके लिए करीब 2500 आवेदन आए हैं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button