मुरादाबाद
किसान ने उपजिलाधिकारी से लगाई इंसाफ व सुरक्षा की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कुछ दबंग लोग भूमि बंटवारे को लेकर कर रहे थे किसान का शोषण, जब किसान करता था अपने अधिकार की बात तो गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो जाते थे दबंग। इंसाफ पाने के लिए के किसान ने कुरेबंदी का बाद दायर किया तो किसान परिवार को गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे दबंग।
तहसील सदर मुरादाबाद व थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव सिरसवा गौड़ के रहने वाले जसबीर पुत्र बुद्ध सिंह ने उप जिलाधिकारी तहसील सदर, मुरादाबाद को शिकायती पत्र देते हुए हिस्से की भूमि दिलाए जाने के साथ-साथ जान का खतरा बताते हुए संरक्षण देने की भी को गुहार लगाई है। किसान जसवीर सिंह ने बताया कि सिरसवा गौड़ स्थित गाटा संख्या 1044 1045 पर एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, जिसके चलते मौके पर आकर उप जिलाधिकारी ने भूमि का मुआयन भी किया था, किसान का कहना है कि इसके दो दिन बाद अशोक और उसके पुत्र दो फोर व्हीलर गाड़ियों से आए और किसान व उसकी पत्नी को गंदी-गंदी गालियां देने लगे और धमकाते हुए भूमि के पास दोबारा नजर आने पर गोली मारने की बात कहने लगे। इसके चलते किसान भयभीत हो गया और उप जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर शिकायती पत्र देते हुए दबंगो से सुरक्षा दिलाने के साथ-साथ हिस्से की भूमि दिलाने की मांग करने की। जसवीर ने यह भी बताया है कि उप जिलाधिकारी ने दबंगई के मामले के संबंध में संबंधित क्षेत्रीय पुलिस से 27 जून को अख्या मांगी थी लेकिन आज तक भी पुलिस द्वारा आख्या प्रेषित नहीं की गई है। जसवीर सिंह काकहना है कि वह पुलिस की कार्यशैली से निराश है ओर भयभीत है। जबकि मामले के संबंध में सिरसवा गौड़ चौकी प्रभारी पंकज राठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



