अमेठी

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया टिकरी रजवाहा पर पुल का शिलान्यास

सांसद निधि से भीमी गांव के पास बनेगा पुल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बुधवार को टिकरी रजवाहा पर पुल निर्माण का शिलान्यास किया। भीमी के पास इस पुल का निर्माण सांसद निधि से किया जाएगा। लोक सभा चुनाव के दौरान जनता की ओर से यहां पुल निर्माण की मांग ‌हुई थी।सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जनता की मांग को पूरा कर दिया है। भीमी में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के सामने नहर पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि लोक सभा चुनाव और क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद जी को जो भी समस्याएं लोगों की ओर से बताई गई थीं, बजट मिलते ही सबका एक एक करके निस्तारण किया जा रहा है। बिजली, पानी, रोजगार और रेल सेवाओं के विस्तार के लिए सांसद जी की ओर से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को कई पत्र भी लिखे जा चुके हैं। प्रदेश सचिव फरहान वारसी, डा अरविंद चतुर्वेदी,पी सी सी सदस्य देवेन्द्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष अजीत कुमार यादव, सूर्य भान तिवारी,मो आसिफ,टी पी सिंह,कौशल किशोर मिश्र, राजकुमार सिंह , जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button