गोड्डा

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र बना स्विमिंग पूल

महागामा( गोड्डा ): महगामा नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से महगामा नगर पंचायत क्षेत्र जलमग्न हो गया है। क्षेत्र में जल जमाव की समस्या ने लोगों को एक अनोखा मौका भी दिया है – फ्री स्विमिंग पूल की सुविधा। बात कर रहे हैं  महागामा पछीयारी टोला की जहां जल जमाव के कारण एक बड़ा स्विमिंग पूल बन गया है। यहाँ स्विमिंग पूल में मछलियाँ और कीड़े भी हो सकते हैं। और अगर आप स्विमिंग के दौरान कोई मछली पकड़ लें, तो वह आपके लिए एक अतिरिक्त इनाम होगा। लगातार महागामा में तीन दिनों से बारिश हो रही है हर वार्डों में पानी जल जमाव स्थिति देखने को मिल रही है। नाली नहीं सफाई होने के कारण सड़कों में बह रहा है। पानी में कीड़े मकोड़े इत्यादि में नजर आ रहा है। अगर समय रहते इन नालों का सफाई कर दिया गया रहता तो ऐसा स्विमिंग पूल देखने के लिए नहीं मिलता।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button