बरेली
कैंसर मरीजों के लिए राहत: मैक्स हॉस्पिटल ने शुरू की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें इलाज के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने बरेली के श्रीजी बरेली गोल्डन हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवा की शुरुआत की है। यह ओपीडी हर माह के दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संचालित की जाएगी।
इस ओपीडी का संचालन मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक, डॉ. प्रतीक वैश्य द्वारा किया जाएगा। इस सेवा का उद्देश्य है कि कैंसर मरीजों को घर के पास ही विशेषज्ञ सलाह और इलाज की सुविधा मिले, जिससे उन्हें महानगरों में जाकर इलाज कराने की परेशानियों से मुक्ति मिल सके।



