खैरथल
जो स्त्री अपने पति का कहना नहीं मानती है उसका सती जैसा हर्ष होता है – स्वामी कमलदास बापू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : श्रावण माष के उपलक्ष्य में श्री लइना बाबा सरकार की विशेष अनुकंपा से खैरथल के समस्त भक्त जनों के विशेष सहयोग से पुरानी अनाज मंडी के श्री शिव खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में चल रही 9 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा में श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहा पुराण कथा के राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास बापू ने आज पांचवें दिन श्री शिव सती चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जो स्त्री अपने पति का कहना नहीं मानती है उसका हर्ष सती जैसा होता है अर्थात उसे अपने पति से बिछडना पड़ता है। श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से साथ में आईं बापू जी की धर्मपत्नी श्रीमती ज्ञानवती देवी मिश्रा ने बताया कि कथा सुनने वालों में आज पांचवें दिन शिव खाटू श्याम मंदिर के पुजारी तथा सैकड़ों की संख्या में आज पांचवें दिन भी पुरुषों की अपेक्षा माताओं बहनों की उपस्थिती आज रही।


