मुरादाबाद
हमीरपुर गांव के तालाब में एक युवक का शव तैरता मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। हमीरपुर गांव के पास एक तालाब में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक पंकज राठी ने शव की पहचान के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
युवक के शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी पर रख दिया
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीरपुर के पास नेशनल हाईवे का काम चल रहा है। गांव के किनारे तालाब में एक 40 वर्षीय युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक पंकज राठी ने अज्ञात शव की पहचान कराने के लिए आधा दर्जन से अधिक गांव में लोगों से जानकारियां जुटाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवक के शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी पर रख दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक तीन-चार दिन से गांव में भीख मांगकर गुजर बसर करता था।



