हापुड़

आस्था… दादी को कांवड़ में बैठा 280 किलोमीटर का रास्ता तय कर दादी की इच्छा पूरी कर  बुलंदशहर के नीरज और सनी..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हापुड  (यूपी) –  सावन के महीने में भोले के भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है. कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों के अलग-अलग रंग और रूप तो दिख ही रहे हैं, साथ ही उनका जोश, जज्बा भी सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के बावजूद भी कम नहीं हो रहा है. शिवभक्त गौमुख हरिद्वार और तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के घाटों से कांवड़ लेकर अपने-अपने स्थानों की ओर आ रहे हैं. ऐसे में बुलंदशहर के रहने वाले नीरज और सनी की भी भक्ति गजब की दिखाई दे रही है. वह हरिद्वार से जल लेकर अपनी दादी को कांवड़ में बैठाकर अपना सपना खुशी-खुशी पूरा कर रहे हैं.
नीरज और सनी ने बताया कि वह बुलंदशहर जिले के मुकंदगढ़ी के रहने वाले हैं. 7 जुलाई को हरिद्वार में हर की पैड़ी से जल लेकर वह अपने गांव के लिए चले थे. यहां हापुड़ में पहुंचने पर नीरज और सनी ने बताया कि वह कांवड़ में अपनी दादी को बैठाकर करीब 280 किलोमीटर का रास्ता तय कर रहे हैं. जल्द ही वह अपने गांव मुकंदगढ़ी पहुंचकर भोले पर जल चढ़ाएंगे. दादी को कांवड़ में बैठाकर ले जाने के पीछे नीरज और सनी ने बताया कि वह सिर्फ अपनी इच्छा को पूरी करने के लिए दादी को कांवड़ में बैठाकर चल रहे हैं.. इससे उन्हें खुशी महसूस हो रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button