हापुड़
कांवड़ यात्रा को लेकर 6 दिन के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हापुड़ – कांवड़ यात्रा को लेकर 6 दिन के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित ।
कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम अभिषेक पांडे ने आदेश जारी कर सभी स्कूल , कॉलेजों को 18 जुलाई से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं । नर्सरी से लेकर डिग्री कॉलेजों तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे । इसके साथ ही 18 जुलाई से सभी तरह के बोर्डों और मदरसों में 23 जुलाई तक अवकाश रहेगा ।



