मुरादाबाद

कलक्ट्रेट परिसर में महिला, बेटे और भतीजे से मारपीट एसडीएम सदर कोर्ट के बाहर हुआ बवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर कोर्ट के बाहर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ लोगों ने एक महिला, उसके बेटे और भतीजे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों को हमलावरों से बचाया।
महिला पहले से चल रहे मुकदमे में गवाही देने आई थी
पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट की घटना से पहले उसे विरोधी पक्ष के एक अधिवक्ता ने धमकी दी थी। महिला का कहना है कि पहले से चल रहे एक मुकदमे में वह गवाही देने आई थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहले से घात लगाए लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कलक्ट्रेट परिसर में हुई इस घटना को लेकर अधिवक्ता संघ ने भी नाराजगी जताई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button