अमेठी
राहुल दूबे की मौत से भाजपा में शोक की लहर, पीड़ित परिवार से मिले अमरेन्द्र सिंह पिंटू
हमेशा स्मरणीय रहेगा राहुल दूबे का योगदान -स्मृति
राहुल की मौत संगठन के लिए बड़ी क्षति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे राहुल दूबे की सड़क दुघर्टना में मौत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि राहुल दूबे की दुःखद मौत से अमेठी का हर नौजवान दुखी हैं।
राहुल दूबे की मौत ने भाजपा से एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता छीन लिया है।
उन्होंने राहुल की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हमेशा परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
हमेशा स्मरणीय रहेगा राहुल का योगदान
स्मृति ईरानी ने शोक व्यक्त किया
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शोक संदेश में कहा है कि सड़क दुघर्टना में राहुल दूबे के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्र ने राहुल की असामयिक मौत को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया और कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

